लाइव न्यूज़ :

राजस्थान संकट : गहलोत ने विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल को संशोधित प्रस्ताव भेजा

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:58 IST

पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया , ‘‘ भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकार कर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में सरकार बचाने की चुनौती का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीत मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई को विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को संशोधित प्रस्ताव भेजा है। कांग्रेस डिजिटल अभियान के जरिये अपने नेता का समर्थन कर रही है

 राजस्थान में सरकार बचाने की चुनौती का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीत मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई को विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को संशोधित प्रस्ताव भेजा है। इस बीच, कांग्रेस डिजिटल अभियान के जरिये अपने नेता का समर्थन कर रही है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की उसकी योजना है। उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार के मामले की सुनवाई के एक दिन पहले, राज्य की राजधानी जयपुर में रविवार को शांतिपूर्ण स्थिति नजर आई और राज्यपाल कलराज मिश्र ने शीर्ष अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संकट पर बैठक की।

राजस्थान और उसके बाहर कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में गहलोत का समर्थन किया है और केंद्र सरकार एवं भाजपा पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संकट पर भी अलग समीक्षा बैठक की। राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को राजभवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान को वापस ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘कल 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवनों के सामने प्रदर्शन करेंगे, लेकिन हम राजस्थान में ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे। ’’

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात विधानसभा सत्र के लिए गहलोत मंत्रिमंडल द्वारा पारित संशोधित प्रस्ताव के एजेंडे में महामारी और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा और विधेयकों को पारित कराने का उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए जाने के बाद से गहलोत सरकार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसी के मद्देनजर गहलोत राज्यपाल पर विधानसभा में बहुमत साबित करने का मौका देने के लिये दबाव बना रहे है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संशेाधित प्रस्ताव में शक्तिपरीक्षण का उल्लेख है या नहीं। गहलोत ने देर शाम ट्वीट किया, ‘‘ सामान्यत: होता यह है कि विपक्ष हमेशा मांग करता है, सत्ताधारी पार्टी अनिच्छुक रहती है, ... (लेकिन) यहां हम मांग कर रहे है...जिसका अभी तक जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि राज्यपाल बहुत पुराने राजनीतिज्ञ है, मिलनसार, व्यवहार कुशल हैं और उनके पद की बहुत बड़ी गरिमा है। यह संवैधानिक पद है.. वह शीघ्र ही हमें आदेश देंगे, हम विधानसभा का सत्र बुलायेंगे।’’ राजस्थान में 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 19 असंतुष्ट विधायकों सहित कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 72 विधायक हैं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र बुलाने के लिये राज्य सरकार से छह बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था। उससे पहले राजभवन में कांग्रेस विधायकों ने पांच घंटे तक धरना दिया था। बाद में धरना खत्म हो गया था लेकिन मिश्र ने कहा कि वह संविधान के अनुसार चलेंगे न कि दबाव में आयेंगे। मिश्र ने गहलोत से स्पष्टीकरण के साथ दोबारा प्रस्ताव भेजने को कहा था। विधानसभा सत्र बुलाने पर गतिरोध जारी रहने के बीच राजभवन ने एक बयान में कहा कि एक जुलाई से कोविड-19 के मामले तीन गुणा बढ़ गये हैं और उसने निर्देश दिया कि इस महामारी की रोकथाम के लिए गंभीर प्रयास किये जाएं । रविवार को राजस्थान में कोविड के मामले 1,132 बढ़ कर कुल 36,430 हो गये। इस बीच,नयी दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग कर रही है लेकिन राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं और केंद्र के कथित इशारे पर विश्वास प्रस्ताव में देरी कर रहे हैं। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के फैसलों और परिपाटियों का हवाला देते हुए कहा कि राज्यपाल अपनी मर्जी से काम नहीं कर सकते और वह केवल मंत्रिमंडल की सलाह पर काम कर सकते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया , ‘‘ भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकार कर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’ वहीं, गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘आज पूरा मुल्क चिंतित है क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र के लिए आवाज उठाओ कार्यक्रम जो चलाया गया इसके मायने हैं, इसका अपना सन्देश है, उसको एक तरफ आम जनता को भी समझना पड़ेगा और दूसरी तरफ जो हुकूमत में हैं उनको भी समझना पड़ेगा।आज जिस प्रकार का माहौल देश के अंदर है वो चिंताजनक है।’’ इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, ‘‘ सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को।’’ 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे