लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : वल्लभनगर व धरियावद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:55 IST

Open in App

जयपुर, एक नवंबर राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, नीमच नाका पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली व समारोह की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि दोनों सीटों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ। वल्लभनगर में लगभग 71.72 प्रतिशत व धरियावद में लगभग 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

धरियावद में भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गए थे। दोनों नेताओं की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा