लाइव न्यूज़ :

राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को, महत्वपूर्ण योजनाओं पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:16 IST

Open in App

जयपुर, छह जुलाई राजस्थान सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को होनी है जिसमें कई महत्वपूर्ण योजनाओं व अभियानों पर चर्चा होने की संभावना है।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में चिरंजीवी योजना, कोविड टीकाकरण, मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इंदिरा रसोई योजना, प्रशासन गांवों के संग अभियान, प्रशासन शहरों के संग अभियान, राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य योजना और राजीव गांधी युवा विकास प्रेरक योजना पर चर्चा होगी।

बैठक में जनता को इलाज के भारी-भरकम खर्च से मुक्त करने के लिए प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना’ की प्रगति, बेहतर क्रियान्वयन तथा सभी पात्र व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही, कोविड टीकाकरण की स्थिति, टीकों की उपलब्धता तथा इसकी आपूर्ति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में ऊर्जा विभाग द्वारा पूर्व में संचालित योजना को बेहतर बनाने और मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना लागू करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने ऐसे कृषि उपभोक्ता, जिनका बिजली बिल मीटर के हिसाब से आ रहा है, उन्हें प्रतिमाह एक हजार तथा प्रतिवर्ष अधिकतम 12 हजार रुपये तक की राशि दिये जाने की बजट घोषणा की थी। इस दौरान शहरी क्षेत्रों के रेहड़ी-पटरी वालों और सेवा क्षेत्र के युवाओं तथा बेरोजगारों को स्वरोजगार तथा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने किए जाने पर भी चर्चा की जाएगी। योजना में 5 लाख जरूरतमंदों को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने की बजट घोषणा की गई है।

बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से प्रस्तावित ‘प्रशासन शहरों के संग’ तथा ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपये में भोजन उपलब्ध करवाने के लिए संचालित ‘इंदिरा रसोई योजना’ की अब तक की प्रगति और इसके विस्तार पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि आमजन को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, जागरुक करने एवं उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में राजीव गांधी युवा विकास प्रेरक योजना पर भी बैठक में चर्चा होगी। योजना में 2 हजार 500 ‘राजीव गांधी युवा मित्रों’ का चयन करने तथा गांवों में 50 हजार महिला व पुरुष राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाये जाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा