लाइव न्यूज़ :

राजस्थान मंत्रिपरिषद ने पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 15:49 IST

Open in App

जयपुर, 20 मई राजस्थान मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर पहाड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव में कहा गया,‘‘ राज्य सरकार राजस्थान के पूर्व मुख्यमंती तथा बिहार तथा हरियाणा के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के दुःखद देहावसान पर राज्य सरकार गहरा शोक प्रकट करती है।’’

पहाड़िया का बुधवार देर रात गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की तथा इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहा।

जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म 15 जनवरी 1932 को भुसावर, जिला भरतपुर में हुआ। उन्होंने एम.ए, और एल.एल.बी. तक की शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। वह 1957 से 1962, 1967 से 1971, 1971 से 1977 एव 1980 में लोकसभा सदस्य रहे एवं 1965 से 1966, 1966 से 1967 तक राज्यसभा सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं उपमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

इसके अलावा पहाड़िया 1980 से 1985, 1985 से 1990, 1990 से 1992 एवं 2003 से 2008 तक क्रमशः सातवीं, आठवीं, नवीं एवं बारहवीं विधानसभा के सदस्य रहे। वह छह जून, 1980 से 14 जुलाई, 1981 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। पहाड़िया तीन मार्च, 1989 से दो फरवरी, 1990 तक बिहार एवं 27 जुलाई, 2009 से जुलाई, 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। वह 1988-89 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव भी रहे।

प्रस्ताव के अनुसार पहाड़िया ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व किया। आपने अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान एवं कल्याण हेतु महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह