लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: एसएमएस में भर्ती कोरोना वायरस संदिग्ध की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ली राहत की सांस

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 30, 2020 03:42 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि निर्धारित मापदण्डों के अनुसार भर्ती रोगी का दूसरा सैम्पल लेने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों की निर्धारित 28 दिन तक नियमित रूप से स्क्रीनिंग तथा परीक्षण करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Open in App

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बुधवार को शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव को प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव, नियंत्रण, जांच एवं उपचार सहित आमजन को जागरूक करने संबंधी विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पुणे स्थित नेशनल इन्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से एसएमएस के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संभावित रोगी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है एवं शेष 18 यात्री वर्तमान में स्वस्थ हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि निर्धारित मापदण्डों के अनुसार भर्ती रोगी का दूसरा सैम्पल लेने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों की निर्धारित 28 दिन तक नियमित रूप से स्क्रीनिंग तथा परीक्षण करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के बचाव, नियंत्रण, उपचार, जांच व प्रचार-प्रसार हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट पर 28 जनवरी से ही स्क्रीनिंग प्रारम्भ कर दी गई है। सांगानेर इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हेतु 5 चिकित्सक व 5 नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया गया है। 28 जनवरी को रात्रि में 4 फ्लाइट्स के कुल 554 यात्रियों की स्क्रीनिंग में कोरोना वायरस संबंधित लक्षण नहीं पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्मिकों हेतु पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट एवं एन 95 मास्क समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त पीपीई किट क्रय किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल थर्मामीटर से यात्रियों का तापमान मापा जा रहा है। यात्रियों से सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म भरवाया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया