लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में तीन और लोगों की मौत, 83 नए मामले आए सामने, जानिए अन्य जिलों का हाल

By भाषा | Updated: May 21, 2020 12:24 IST

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी है।

जयपुरः राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के मामले बृहस्पतिवार को सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी है। इस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है।अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर, भरतपुर एवं सीकर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले सामने आए। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 150 हो गयी है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच, राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले सामने आए। इनमें डूंगरपुर में 28, उदयपुर में 10, जयपुर में आठ, नागौर में आठ, राजसमंद में छह, बीकानेर में छह, अलवर में चार और भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा एवं बाड़मेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं।उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति भी यहां संक्रमित पाया गया है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया