लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस से पांच और मौतें, 269 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:14 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को जयपुर में तीन तथा बारां व बीकानेर में एक एक मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 199 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 199 हो गई।वहीं 269 नये मामले सामने आए है जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 9100 हो गयी। 

जयपुरः राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 199 हो गई। वहीं 269 नये मामले सामने आए है जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 9100 हो गयी। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को जयपुर में तीन तथा बारां व बीकानेर में एक एक मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 199 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 94 हो गया है जबकि जोधपुर में 19 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं राज्य में संक्रमण के 269 नये मामले सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक सामने आए। इनमें पाली में 52, भरतपुर में 44, जयपुर में 36, जोधपुर में 32 बारां में 27, सीकर 12, कोटा में 11, उदयपुर 10, अजमेर-चूरू में सात सात, अलवर-झुंझुनूं में छह छह, सिरोही-झालावाड़ में पांच-पांच, डूंगरपुर में तीन, दौसा-भीलवाडा में दो दो, व टोंक-राजसमंद में एक एक नया मामला शामिल है। राज्य में अब तक के संक्रमितों की कुल संख्या 9100 हो चुकी है। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग