लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में 31 नए मामले आए सामने, जयपुर में दो लोगों की मौत, जानिए क्या है जिलों की स्थिति

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2020 10:31 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 4 मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण प्रारम्भ हो जाएगा। इसके लिए जारी केन्द्र की गाइडलाइन और उस परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत रविवार को दर्ज की गई जिससे, राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 70 हो गई है।31 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2803 तक पहुंच गई है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत रविवार को दर्ज की गई जिससे, राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 70 हो गई है। इस बीच 31 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2803 तक पहुंच गई है। बता दें, राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के रविवार को 31 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो अजमेर में, तीन चित्तौड़गढ़ में, एक डूंगरपुर में, आठ जयपुर में, नौ जोधपुर में, एक कोटा में, दो प्रतापगढ़ में और पांच टोंक में मामले सामने आए हैं। वहीं, दोनों मौतें जयपुर में हुई हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक प्रदेश में 1 लाख, 14 हजार, 411 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2803 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक लाख, पांच हजार, 172 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा अभी 6436 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में अभी 1460 कोरोना वायरस के केस सक्रिय हैं। 1273 लोग ठीक हो चुके हैं, जिसमें से 834 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।  

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 4 मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण प्रारम्भ हो जाएगा। इसके लिए जारी केन्द्र की गाइडलाइन और उस परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाए। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। साथ ही, जिन औद्योगिक गतिविधियों को तीसरे चरण में शुरू करने की अनुमति दी गई है, उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 

प्रदेश के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि प्रवासियों एवं श्रमिकों के आवागमन को लेकर राज्य सरकारों से निरंतर वार्ता एवं समन्वय किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश, बिहार, तेलंगाना एवं पश्चिम बंगाल ने फिलहाल शिविरों में रह रहे श्रमिकों के अलावा अन्य लोगों को लेने पर सहमति नहीं दी है। इसलिए इन राज्यों के लोगों को भेजा जाना संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि इन राज्यों की सरकारें जल्द सहमति प्रदान करें। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानकोरोना वायरस इंडियाअशोक गहलोतराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया