लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: जयपुर में संक्रमण की बढ़ती संख्या से सहमे लोग, राज्य में मरीजों की संख्या 2 हजार के पार

By गुणातीत ओझा | Updated: April 25, 2020 09:22 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार रात तक बढ़कर 2034 हो गयी। जयपुर की बात करें तो यहां की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सिर्फ जयपुर में ही अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 776 मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार रात तक बढ़कर 2034 हो गयी।जयपुर की बात करें तो यहां की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सिर्फ जयपुर में ही अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 776 मामले सामने आ चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार रात तक बढ़कर 2034 हो गई। जयपुर की बात करें तो यहां की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सिर्फ जयपुर में ही अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 776 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के 75 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल सर्जरी की जरुरत को लेकर 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पहली जांच रिपोर्ट 'निगेटिव' आई और लेकिन दूसरी में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने से पहले ही 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी थी। एसएमएस अस्पताल में भर्ती 60 साल के एक व्यक्ति की 23 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। रामगंज इलाके के इस व्यक्ति को 22 अप्रैल को भर्ती करवाया था। उनकी जांच रिपोर्ट भी मौत के बाद आयी है, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसी तरह मोटी डूंगरी रोड से 60 साल के एक व्यक्ति को अकस्मात मौत के बाद 22 अप्रैल को एसएमएस लाया गया था। उनके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वहीं आदर्श नगर की 70 साल की एक वृद्धा की शुक्रवार को मौत हो गयी। वे संक्रमित थीं और यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ह्रदय धमनी संबंधी शिकायत भी थी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 32 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं शुक्रवार रात नौ बजे तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नये मामले आए जिनमें कोटा में 22, जयपुर से 36, जोधपुर से छह, झालावाड़ में चार, भरतपुर में एक नया मामला शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सराजस्थान में कोरोनाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया