लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का निधन

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:31 IST

Open in App

जयपुर, 19 मई राजस्थान में धरियावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उदयपुर के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे।

प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट से विधायक मीणा (56) का उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

तीन बार विधायक रहे मीणा के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मीणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा ,‘‘वह बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आखिरी दो दिन में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।’’

राजस्थान में गौतम लाल मीणा सहित चार विधायकों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है। इससे पहले कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और गजेंद्र शक्तावत तथा भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन इसी घातक वायरस के कारण हो चुका है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने विधायक मीणा के निधन पर शोक जतायाा है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, मीणा के समर्थकों तथा मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos