लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:46 IST

Open in App

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को यहां हुई। बैठक में विधानसभा उपचुनाव सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में यह बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई।

सूत्रों ने बताया कि बैठक विधानसभा उपचुनाव, पंचायतीराज चुनाव और संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनविरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति इत्यादि विषयों को लेकर चर्चा हुई। राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा।

कोर कमेटी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, सांसद सीपी जोशी व कनकमल कटारा उपस्थित रहे।

वहीं पूनियां वल्लभनगर उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा धरियावद उपचुनाव के लिए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को प्रभारी नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे