लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ने से रोकने के मामले में विधायक के पत्र पर विवाद

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:51 IST

Open in App

जयपुर, 19 नवंबर राजस्थान में एक कॉलेज के परिसर में छात्र को नमाज पढ़ने से रोके जाने के मामले में कांग्रेस विधायक अमीन कागजी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

राज्य की किशनपोल सीट से विधायक कागजी ने इस मामले में कॉलेज के उप प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। पिछले हफ्ते जयपुर के राजस्थान कॉलेज में एक अल्पसंख्यक छात्र को नमाज पढ़ने से रोक दिया गया था। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कागजी के पत्र की प्रति सोशल मीडिया पर साझा की। इस कथित पत्र में कागजी ने राजस्थान कॉलेज के उप प्राचार्य आर एन शर्मा द्वारा मुस्लिम छात्र के साथ धार्मिक भेदभाव कर सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, देवनानी ने इस पत्र पर आपत्ति जताई है। देवनानी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘राजस्थान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य और विधायक अमीन कागजी द्वारा कॉलेज में नमाज को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे कृत्य शिक्षण संस्थाओ को कट्टरवादी सोच से प्रदूषित करने को परिलक्षित करती हैं। तत्काल प्रभाव से उन्हें सिंडिकेट से निलंबित किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित