लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: उपभोक्ता संघ एन-95 मास्क 20 रुपए व सर्जिकल मास्क तीन रुपए में बेचेगा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 17:14 IST

Open in App

जयपुर, 27 अप्रैल सहकारी उपभोक्ता संघ लोगों को एन-95 मास्क 20 रुपए व सर्जिकल मास्क तीन रूपए में उपलब्ध करवाएगा।

सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को देखते हुये सहकारी उपभोक्ता संघ ने आमजन को उच्च गुणवत्ता वाले पांच लेयर के एन-95 व तीन लेयर के सर्जिकल मास्क सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संघ द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे एन-95 मास्क मात्र 20 रुपये प्रति नग तथा 3 लेयर सर्जिकल मास्क को मात्र 3 रुपये प्रति नग उपलब्ध कराया गया है जो बाजार दरों से काफी कम है।

उपभोक्ता संघ के प्रशासक व रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता संघ द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे मास्क भारतीय मानकों के साथ-साथ यूरोपीय व अमेरिकी मानकों के अधीन मान्य है।

उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये उच्च गुणवत्ता का मास्क लगाना जरूरी है।

संघ ने एन-95 मास्क 5 विभिन्न रंगों में तथा सर्जिकल मास्क 2 रंगों में उपलब्ध कराये हैं ताकि व्यक्ति अपनी पसंद के रंग के अनुसार मास्क पहन सकें। एन-95 मास्क पांच लेयर का है जो 0.3 माइक्रोन तक छोटे वायरस को रोक देने में सक्षम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी