लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का अभियान बुधवार से

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:59 IST

Open in App

जयपुर, छह जुलाई पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस बुधवार से केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार से अभियान शुरू करेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य में सात जुलाई से 17 जुलाई तक देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सात जुलाई को महिला कांग्रेस द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन व धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई से 15 जुलाई तक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राज्य के सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आने वाले लोगों से केन्द्र सरकार को प्रदत्त किए जाने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर लेंगे। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर केन्द्र सरकार के विरोध में 5 कि.मी. की साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेस सांसद, विधायक, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई व पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग को लेकर राज्य स्तरीय मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी आमजन के हितों के लिए केन्द्र सरकार के विरूद्ध इस लड़ाई में जनता की आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन तथा एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी राजस्थान तरूण कुमार भी सम्मिलित हुए।

बैठक में निर्णय किया गया कि इस अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी से आमजन को बचाने के लिए किए गए कार्यों तथा मोदी सरकारी की विफलता की जानकारी प्रदान करने वाले परिपत्र आमजन को बांटें जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह