लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 1,775 वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 619 सीटों पर जीत मिली

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:27 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसंबर राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में 1,775 वार्ड सदस्यों यानी पार्षद पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव के रविवार को घोषित परिणामों में सत्ताधारी कांग्रेस ने 619 सीटों पर और भाजपा ने 547 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं 597 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को घोषित परिणामों में कांग्रेस के 619 उम्मीदवार, भाजपा के 547 उम्मीदवार, 597 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार, बसपा के सात, सीपीआई और सीपीआई (एम) को दो-दो उम्मीदवार और एक सीट पर आएलपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की हैं।

उन्होंने बताया कि 12 जिलों की 50 निकायों में 43 नगर पालिका और सात नगर परिषदों में 1,775 वार्ड हैं। यहां 2,622 मतदान केंद्रों पर कुल 14 लाख 32,233 मतदाता हैं। पार्षद पद के लिए कुल 7,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

इन निकायों में अध्यक्ष या सभापति पद के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 20 दिसंबर को व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos