लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी: डोटासरा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:20 IST

Open in App

जयपुर 11 जनवरी राजस्थान कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में 15 जनवरी को यहां राजभवन का घेराव करेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह घेराव किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व हमारे नेता राहुल गांधी ने आह्वान किया है कि 15 तारीख को हम लोग किसानों के समर्थन में, मोदी सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ ... इन तीनों काले कानूनों के खिलाफ राजभवन का घेराव करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह घेराव कर हम किसानों के साथ खड़े रहने का संकल्प लेंगे... हम किसान का साथ छोड़ने वाले नहीं हैं। हम किसानों के साथ है।’’

डोटासरा ने कहा कि जय जवान जय किसान का जो नारा लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था उस नारे के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जब तक ये तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते और मोदी सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है तब तक हम शास्त्री जी द्वारा दिए गए इस नारे के साथ संघर्ष करेंगे। किसानों के साथ खड़े रहेंगे और गांव गावं ढाणी ढाणी जाकर अलख जगाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इन तीन काले कानूनों से किसानों को बचाने के लिए हमारी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में जो विधेयक पारित किए हैं उनको राज्यपाल महोदय नहीं भेज रहे हैं।’’

एक सवाल के जवाब में डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने 90 निकायों में आगामी चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं डोटासरा ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ जयपुर के पास जमवारामगढ़ में आयोजित किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह