लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून पर किसानों के साथ संवाद करेगी राजस्थान कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:06 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसम्बर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केन्द्र द्वारा पारित किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 28 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक हर विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरूक बनाने के लिये वार्ता करेगी।

डोटासरा ने कहा कि प्रभारी मंत्री किसानों को संबोधित करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान चलायेंगे।

सितंबर में लागू तीन कृषि कानूनों को केंद्र द्वारा कृषि क्षेत्र में बड़े सुधारों के रूप में पेश किया गया है और उसके मुताबिक यह कानून बिचौलियों को दूर करेगा और किसानों को देश में कहीं भी अपनी उपज बेचने की अनुमति देगा। आंदोलन कर रहे किसानों ने हालांकि यह आशंका जताई है कि नये कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुरक्षा खत्म हो जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है