लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस 5500 से अधिक ‘कोरोना योद्धा’ नियुक्त करेगी : डोटासरा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:43 IST

Open in App

जयपुर, 22 जून राजस्थान कांग्रेस ब्लॉक व नगर स्तर पर 5500 से अधिक ‘कोरोना योद्धा’ नियुक्त करेगी जो कि महामारी से प्रभावित परिवारों से संपर्क कर इसकी रिपोर्ट राज्य कमेटी को देंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से पीड़ित जनता को राहत पहुंचाने के लिए राज्य कांग्रेस ने 'आउट रीच' कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत 5500 से अधिक ‘कोरोना योद्धा’ ब्लॉक व नगर स्तर पर नियुक्त किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि ये योद्धा रोजगार खोने अथवा भोजन व अनाज की कमी से पीड़ित परिवारों से सम्पर्क कर अपनी रिपोर्ट तथा फीडबैक राज्य कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे, जिसके आधार पर इन पीड़ित परिवारों की सहायता के लिये राज्य सरकार से राहत योजना बनाने की अनुशंसा की जायेगी।

उन्होंने कहा कि 30 दिन तक संपर्क कार्यक्रम चलाया जायेगा तथा इसके माध्यम से जो आंकड़े मिलेंगे उसके अनुसार पीड़ितों को चिन्हित कर हर प्रकार की सहायता सरकार व संगठन द्वारा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन को यथासंभव सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा महामारी के दौरान किये गये बेहतरीन प्रबंधन की तारीफ भाजपा के प्रभारी महामंत्री अरूण सिंह भी कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा, ‘‘तीन विधानसभा सीटों के लिये हुए उप चुनावों के परिणाम पर अरूण सिंह ने कहा है कि भाजपा का प्रबंधन सही नहीं था तथा राज्य में कांग्रेस सरकार के विरूद्ध कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। इससे साबित होता है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे