लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेगी राजस्थान कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:08 IST

Open in App

जयपुर, आठ जून कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने मंगलवार को कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता 11 जून को राज्य के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है तथा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ 11 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य के सभी जिलों में पेट्रोल पम्पों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

डोटासरा ने कोरोना बचाव टीकाकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार देश के लिए टीकाकरण नीति बनाने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी या तो देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की भयावहता को समझ नहीं सके या उन्होंने जानबूझकर इस खतरे को नजरअंदाज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?