लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस ने आरएसएस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:32 IST

Open in App

जयपुर, 30 जुलाई राजस्थान कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी निंबाराम की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया। साथ ही पार्टी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में अपने दो और रिश्तेदारों के चयन को लेकर भाजपा के निशाने पर आए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पूरी तरह समर्थन किया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में कमेटी के उपाध्यक्ष रामलाल जाट ने भ्रष्टाचार में लिप्त आरएसएस पदाधिकारी निंबाराम की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग सरकार से करने का प्रस्ताव पेश किया, जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। साथ ही पार्टी ने अपने प्रस्ताव में भाजपा द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के विरूद्ध झूठे तथ्यों के आधार पर किए जा रहे दुष्प्रचार की भी निंदा की है।

बैठक में शामिल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। माकन ने कहा कि सभी लोगों ने डोटासरा का समर्थन किया है, उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और पार्टी उनके साथ है।

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कमीशन को लेकर बातचीत के एक कथित वीडियो प्रकरण में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति सहित दो जनों को पिछले दिनों गिरफ्तार था। ब्यूरो ने इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें निंबाराम का नाम भी है।

वहीं डोटासरा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में अपने दो और रिश्तेदारों के चयन को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर हैं।

आज हुई कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता डोटासरा ने की। उन्होंने अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया तथा अपने कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की रिपोर्ट बुकलेट के रूप में माकन को सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos