लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में कांग्रेस के सामने खड़ा हुआ संकट, MLA खिलाड़ीलाल बैरवा ने की इस्तीफे की पेशकश

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2019 11:52 IST

लोकसभा चुनावः बैरवा समाज सोमवार को सीएम गहलोत से मुलाकात करने वाला है और वह करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहा है। खुद विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा अपनी दावेदारी जता रहे हैं। 

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस ने 29 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। इस सूची में 19 उम्मीदवारों का नाम शामिल था। सूची जारी होने के बाद नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। दरअसल, इस सूची में बैरवा समाज के एक भी उम्मीदवार का नाम न होने की वजह से बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा नाराज हो गए हैं। 

उन्होंने रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है और अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, जिसके बाद कांग्रेस के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। पार्टी को अभी बची हुई 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है, लेकिन बैरवा समाज नई मांग को लेकर अड़ गया है।

बैरवा समाज सोमवार को सीएम गहलोत से मुलाकात करने वाला है और वह करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहा है। खुद विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा अपनी दावेदारी जता रहे हैं। 

बता दें कांग्रेस ने करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से संजय कुमार जाटव को टिकट दिया है। वह सरमथुरा के रहने वाले हैं और वर्तमान में जिला परिषद सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कांग्रेस ने राजस्थान में  जोधपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा को टिकट मिला है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मैदान में उतारा है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह