लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भाजपा के आंतरिक घमासान पर कांग्रेस नेताओं ने कसे तंज

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:48 IST

Open in App

जयपुर, आठ सितंबर भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई में अंदरूनी कलह सामने आने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को कहा कि भाजपा ऐसी अनुशासनहीन पार्टी है जिसमें मुख्यमंत्री पद के छह उम्मीदवार हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखा है।

इस पर टिप्पणी करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मेघवाल ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा, “हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन मेघवाल ने जो सवाल उठाए हैं वे महत्वपूर्ण हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री डा़ रघु शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा में आंतरिक कलह स्पष्ट रूप से सामने आ गई है। शर्मा ने कहा, “जिस तरह के हालात बने हैं वे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि भाजपा अनुशासनहीन पार्टी है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के ही छह-छह दावेदार हैं।”

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण राजस्व आय में गिरावट के बावजूद अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को बाधित नहीं होने दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश मेघवाल द्वारा विधायी दल के नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पत्र लिखा है।

उन्होंने कटारिया के खिलाफ एक पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजा है। पूनिया को लिखे पत्र में मेघवाल ने कहा है कि वह विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखेंगे। पत्र के अनुसार प्रस्ताव में यह कहा जाएगा, “यह बैठक नेता प्रतिपक्ष द्वारा महाराणा प्रताप के लिए उपयोग किए गए अपमानजनक शब्दों, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में अनर्गल बयान और इसके कारण पिछले तीन उपचुनाव में वोटों के क्षरण के कारण हुई हानि के कारण नेता प्रतिपक्ष की निंदा करती है।”

यह पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि मेघवाल ने इस बारे में टिप्पणी से इनकार किया जबकि पूनिया ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र अभी नहीं मिला है। वहीं कटारिया ने कहा कि इस मामले में पार्टी जो भी फैसला करेगी वह उन्हें स्वीकार होगा।

यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है जबकि दो दिन बाद नौ सितंबर को राजस्थान विधानसभा का सत्र फिर से शुरू होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव