लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गहलोत, पायलट समेत कांग्रेस नेता वल्लभनगर के लिये रवाना, जनसभा को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: October 8, 2021 11:29 IST

Open in App

जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और प्रभारी अजय माकन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को वल्लभनगर (उदयपुर) में जनसभा को संबोधित करने के लिये हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने एक ट्वीट में जयपुर से वल्लभनगर रवाना होने से पूर्व हेलीकॉप्टर में बैठे चारों नेताओं की फोटो साझा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआईसीसी महासचिव व राजस्थान प्रभारी माकन, पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा एवं पायलट के साथ जयपुर से वल्लभनगर (उदयपुर) के लिए रवाना हुए हैं। वल्लभनगर एवं धरियावद (प्रतापगढ़) उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

विधानसभा उपचुनाव के लिये वल्लभनगर (उदयपुर) और धारियावाद (प्रतापगढ) से कांग्रेस के उम्मीदवार शुक्रवार को चारों कांग्रेस नेताओं की मौजदूगी में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता दोनों जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पायलट ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘मैं अगले 50 साल कहीं नहीं जा रहा। राजस्थान में ही रहूंगा और इन 50 वर्षों में वो सारे काम करेंगे जो करने चाहिए।’’

पायलट के इस बयान को मुख्यमंत्री द्वारा दो अक्टूबर को दिये उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें गहलोत ने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा था कि पंद्रह बीस साल उन्हें कुछ नहीं हो रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए