लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः इस्तीफे जैसे बैक फुट पर नहीं, संभावनाओं के फ्रंट फुट पर नजरें हैं कांग्रेसी नेताओं की?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 29, 2019 18:45 IST

राजस्थान के कांग्रेसी नेता अपने पदों से इस्तीफा देने के बजाय राहुल गांधी से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे भी अपना इस्तीफा वापस ले लें और लोकसभा चुनाव की हार को भुलाकर आगे आने वाले विधानसभा, राज्यसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव आदि पर फोकस करें.

Open in App

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के चलते देशभर से इस्तीफे दिए जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान में ऐसा कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है. इसके उलट, कांग्रेसी नेताओं की नजरें इस्तीफे जैसे बैक फुट पर नहीं, संभावनाओं के फ्रंट फुट पर हैं. प्रदेश के कांग्रेसी नेता मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ-साथ स्थानीय निकायों के चुनाव, पंचायत चुनाव आदि से अपनी खोई सियासी जमीन फिर से हासिल करने पर फोकस हो रहे हैं, क्योंकि सत्ता रही तो सियासी समीकरण में सुधार भी संभव हो पाएगा.

राजस्थान के कांग्रेसी नेता अपने पदों से इस्तीफा देने के बजाय राहुल गांधी से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे भी अपना इस्तीफा वापस ले लें और लोकसभा चुनाव की हार को भुलाकर आगे आने वाले विधानसभा, राज्यसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव आदि पर फोकस करें.

यह भी कहा जा रहा है कि इस हार के लिए जिम्मेदार न तो राष्ट्रीय नेतृत्व और न ही प्रादेशिक नेतृत्व जिम्मेदार है, इसके लिए बीजेपी के राजनीतिक प्रबंधन से बदला हुआ राजनीतिक माहौल जिम्मेदार रहा है. नेता और जनता तो वही है जिसने विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी ने नकार दिया था. इस बार जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, लेकिन लोकसभा चुनाव की जीत बीजेपी की स्थाई जीत नहीं है, इसलिए इस्तीफों के बजाय हार के कारण तलाश कर सुधार प्रक्रिया अपनाते हुए आगे की तैयारी करनी चाहिए. 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी का यह दर्द सामने आया था कि इतनी बड़ी हार के बाद भी किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी आदि को अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है. उनके इस्तीफे देने के एक महीने बाद भी किसी ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है. इसके बाद जिम्मेदार पदों पर बैठे कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफे दिए मगर राजस्थान में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह वक्त इस्तीफे देने का नहीं है बल्कि हार के कारणों पर ध्यान देते हुए नए सिरे से भविष्य की रणनीति बनाने का है, वरना आगे और भी सियासी नुकसान हो सकता है!

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल