लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : 90 निकायों में से 48 निकायों में कांग्रेस ने बनाया बोर्ड

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:24 IST

Open in App

जयपुर, सात फरवरी राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों के रविवार को घोषित अध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में 48 निकायों में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और 37 निकायों में भाजपा ने बोर्ड बनाया है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 48 निकायों पर कांग्रेस के अध्यक्ष और 37 पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गये है वहीं राकांपा, आरएलपी के एक एक निकायों में बोर्ड बनाया है। वहीं तीन निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिये चुने गये।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा शहरी क्षेत्रों के नगर निकायों में अपना वर्चस्व होने का दम्भ भरती रही लेकिन राजस्थान की जनता ने निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को 90 नगर निकाय चुनावों में से 50 नगर निकायों में अध्यक्ष पदो पर जीत दिलाकर भारतीय जनता पार्टी की जमीन को खिसका दिया। कांग्रेस 48 बोर्ड बनाने में सफल रही है तथा दो नगर निकायों में कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अन्दरूनी झगड़ों में उलझी हुई है और जनता के सरोकार से उसने दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि विगत चुनावों में भाजपा के 60 निकायों में प्रमुख थे और आज अध्यक्षीय चुनाव में भाजपा को 37 निकायों में ही सिमट गई है, जबकि कांग्रेस 48 बोर्ड बनाने में सफल रही है तथा दो नगर निकायों में कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बने हैं।

डोटासरा ने कहा कि राज्य में जब से राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है उसके बाद से नवम्बर 2019 के 49 निकाय चुनाव में से 35 में, नवम्बर-2020 के 50 निकाय चुनावों में से 36 निकायों में कांग्रेस पार्टी ने बोर्ड बनाया था तथा 6 नगर निगम में से 4 निगमों में कांग्रेस बोर्ड बनाने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी