लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 13:36 IST

Open in App

जयपुर, 17 जुलाई राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर में प्रदर्शन मार्च निकाल कर केन्द्र सरकार से बढ़ती महंगाई को रोकने और ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक रैली निकाली और वहां धरना दिया। डोटासरा ने कहा कि जब तक महंगाई नियंत्रित नहीं की जाती कांग्रेस, केन्द्र सरकार पर लगातार दबाव बनाती रहेगी। डोटासरा ने कहा, ‘‘केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महंगाई, विदेश नीति के मुद्दे पर झूठे वादे करके सत्ता में आई लेकिन वह सभी मोर्चों पर विफल रही है।’’ उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है लेकिन केन्द्र सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मोदी नीत सरकार को जगायेंगे और झुकायेंगे।’’

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि यदि ईंधन और गैस सिलेंडर की कीमतें वापस नहीं ली गई तो लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के चेहरे काले कर देंगे। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि केन्द्र सरकार ने ऐसे समय में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी रखी है जब देश की जनता कोरोना वायरस महामारी के दौरान कठिनाई का सामना कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी 25 संसदीय सीटों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की लेकिन राज्य के सभी भाजपा सांसद महामारी के दौरान राज्य को एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिलाने में विफल रहे।

ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मंहगाई के मुद्दे पर लोगों को पोस्टकार्ड लिखकर भेंजे। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायकों और अन्य नेताओं समेत पार्टी के अग्रिम संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन रैली तथा धरने में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह