लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भारत की आजादी को ‘भीख’ कहने पर कंगना के खिलाफ शिकायत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:56 IST

Open in App

जोधपुर/जयपुर 12 नवंबर महिला कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को राजस्थान के चार शहरों जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और चूरू में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता को कथित रूप से “भीख” बताने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

अभिनेत्री के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है कि भारत को ‘‘1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी’’ और ‘‘जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली'’ जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई।

कंगना ने जिस टीवी चैनल पर यह टिप्पणी की थी, उसका नाम भी शिकायत में दर्ज कराया गया है।

जोधपुर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मनीषा पंवार ने शिकायत में कहा कि कंगना रनौत ने अपने बयान के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लोगों का अपमान किया, जो “देशद्रोह की श्रेणी” के अंतर्गत आता है।

पंवार ने शिकायत में कहा, “पूरी दुनिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके सेनानियों को उच्च सम्मान से देखती है। यह भी एक सच्चाई है कि हजारों लोगों ने इस स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया और उनके बलिदान को ‘भीख’ बताकर उन्होंने (कंगना) शहीदों, उनके वंशजों और प्रत्येक भारतीय नागरिक का अपमान किया है।”

अभिनेत्री और चैनल दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पंवार ने कहा कि बयान से पता चलता है कि उनके मन में संविधान और देश की आजादी के प्रामाणिक सबूतों का प्रति कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनका बयान एक सार्वजनिक मंच से “जानबूझकर उठाया गया कदम” था, जिससे भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि उनका बयान “देशद्रोह की श्रेणी” के अंतर्गत आता है।

जोधपुर के शास्त्री नगर पुलिस थाने के प्रभारी पंकज राज माथुर ने कहा कि शिकायत को जांच के लिए लिया गया है।

जयपुर के कोतवाली थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध महिला कांग्रेस पदाधिकारी ने एक परिवाद दिया है उसकी जांच की जा रही है।

चूरू कोतवाली थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से एक परिवाद मिला है जिसकी जांच की जा रही है।

उदयपुर में भी ऐसा ही परिवाद दिए जाने की सूचना है लेकिन इस बारे में वहां संबंधित पुलिस अधिकारी से बात नहीं हो पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन