लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर लड़कियों पर पाबंदी, राजस्थान सरकार ने छीनी जींस-टॉप पहनने की आजादी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 15:15 IST

इस निमय के तहत सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि लड़कियों के लिए सिर्फ साड़ी, सलवार-कुर्ता ही होना चाहिए।

Open in App

जयपुर, 8 मार्च; पूरा विश्व आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मान रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लागू किया है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान राज्य सरकार ने कॉलेज जाने वाली 1 लाख 86 हजार लड़कियों के जींस पैंट और टी शर्ट पहने पर रोक लगा दी है। अब यहां के कॉलेज में छात्र-छात्रओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। 

सत्र 2018-19 से होगा लागू

सरकारी कॉलेजों में आगामी सत्र से ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया गया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर उनसे छात्र और छात्राओं के ड्रेस का रंग तय करके 12 मार्च तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। फैसले के बाद सभी कॉलेज में ड्रेस कोड फॉलो करना अनिवार्य हो जाएगा। ड्रेस कोड शिक्षण सत्र 2018-19 से लागू करने का फैसला लिया गया है। इस निमय के तहत सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि लड़कियों के लिए सिर्फ साड़ी, सलवार-कुर्ता ही होना चाहिए। 

भाजपा सरकार में हुआ ऐसा

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने राजस्थान के झुंझुनूं में रैली की। पीएम मोदी यहां डेढ़ घंटे रूकें। पीएम ने यहां  बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को पूरे देश में लागू किया। अब तक यह सिर्फ 161 जिलों में ही लागू था। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि एक ओर पीएम महिलाओं की हक की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर राजस्थान के भाजपा सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया