लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री के बड़े भाई धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष फिर से पेश हुए। उनके तथा अन्य लोगों के खिलाफ उर्वरक के निर्यात में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था।

ऐसा माना जाता है कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

अग्रसेन गहलोत एक वकील के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे ईडी के समक्ष पेश हुए और करीब आठ घंटे बाद वहां से रवाना हुए। इससे पहले वह एजेंसी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए 27 सितंबर को पेश हुए थे। वह इससे पहले भी एक बार ईडी के समक्ष पेश हो चुके हैं।

ईडी ने 2007-09 के आबकारी विभाग के एक मामले के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद पिछले साल जुलाई में गहलोत तथा उनके उद्योगों पर छापा मारा था। आबकारी विभाग के मामले में ऐसा आरोप है कि किसानों के इस्तेमाल में आने वाले सब्सिडी वाले पोटैशियम क्लोराइड की खरीद और निर्यात में अनियमितताएं हुईं और इस मामले में जांच 2013 में पूरी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर