लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए करते हैं दिल्ली की यात्राएं, अपराध नियंत्रण पर नहीं है कोई ध्यान: BJP नेता गुलाबचंद कटारिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 13:55 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता कानून- व्यवस्था को बनाये रखने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास समय नहीं है और विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रश्न का जवाब देते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास उनकी सरकार और कुर्सी बचाने का भार है और इसी कारण उन्हें अक्सर दिल्ली की यात्रा पर जाना होता है। उन्होंने कहा कि यदि वह :गहलोत: अपनी दिल्ली- जयपुर की यात्राओं पर लगाम लगायें तब अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में बढ़ते अपराध के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों के ग्राफ पर लगाम तब लग सकती है जब मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिये दिल्ली की यात्राएं रोककर अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित करें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता कानून- व्यवस्था को बनाये रखने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास समय नहीं है और विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास उनकी सरकार और कुर्सी बचाने का भार है और इसी कारण उन्हें अक्सर दिल्ली की यात्रा पर जाना होता है।

उन्होंने कहा कि यदि वह :गहलोत: अपनी दिल्ली- जयपुर की यात्राओं पर लगाम लगायें तब अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में 2019 में अपराधों में 31 प्रतिशत बढोत्तरी हुई है। उन्होंने राज्य के लिये अलग गृहमंत्री का भी सुझाव दिया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया