राजस्थान: सीएम गहलोत के बेटे वैभव बने RCA अध्यक्ष, जोशी गुट का सभी छह पदों पर हुआ कब्जा

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 5, 2019 04:37 IST2019-10-05T04:37:33+5:302019-10-05T04:37:33+5:30

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वैभव गहलोत ने रामप्रकाश चैधरी  पर 25-6 के अंतर से जीत हासिल की।

Rajasthan: CM Gehlot son Vaibhav becomes RCA president, Joshi faction occupies all six posts | राजस्थान: सीएम गहलोत के बेटे वैभव बने RCA अध्यक्ष, जोशी गुट का सभी छह पदों पर हुआ कब्जा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव ने चुनाव जीता है। (फोटो- फेसबुक)

Highlightsजयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वैभव गहलोत ने रामप्रकाश चैधरी  पर 25-6 के अंतर से जीत हासिल की।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

वैभव गहलोत ने रामप्रकाश चैधरी  पर 25-6 के अंतर से जीत हासिल की।

उल्लेखनीय है कि सीपी जोशी गुट से वैभव गहलोत अध्यक्ष चुने गये वहीं शेष पांच अन्य पदों पर भी जोशी गुट के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

वहीं, अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर डूडी का नामांकन खारिज कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर अमीन पठान विजयी हुए जिन्होंने ऐश्वर्य कटोच को 21-9 के अंतर से हराया।

महासचिव पद पर महेंद्र शर्मा ने सुमेंद्र तिवारी को 22-9 के अंतर से पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर किशन निमावत को 21 और अनंत व्यास को 10 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र नाहर को 19 तथा बीके उपाध्याय को 10 वोट मिले।

इसके साथ कार्यकारिणी सदस्य पद पर देवराम चैधरी को 22 वोट मिले। वहीं, रमेश गुप्ता को केवल 8 वोट हासिल हुए।

Web Title: Rajasthan: CM Gehlot son Vaibhav becomes RCA president, Joshi faction occupies all six posts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे