लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः राजीव गांधी की सोच को युवाओं तक पहुंचाएंगे सीएम अशोक गहलोत

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 19, 2019 06:23 IST

राजीव गांधी (20 अगस्त 1944-21 मई 1991) पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र, भारत के छठे प्रधान मंत्री थे.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिवस 20 अगस्त को है. कांग्रेस अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों की सोच और उपलब्धियों को युवाओं तक ले जाना चाहती है

जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गांधी परिवार पर निशाना साधने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं, वहीं कांग्रेस अब अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों की सोच और उपलब्धियों को युवाओं तक ले जाना चाहती है, ताकि नई पीढ़ी इसके बारे में ठीक से जान सके.

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिवस 20 अगस्त को है. इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया- राजीव गांधी का 75वां जन्मदिवस है, असेंबली में मैंने अनाउंस किया था कि साल भर हम उनकी जयंती मनाएंगे. हमने तय किया है, उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी सोच को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए साल भर प्रोग्राम किए जाते रहेंगे, जिसकी शुरुआत कल बिड़ला ऑडिटोरियम से हो रही है.

राजीव गांधी के वक्त में जो ऐतिहासिक काम हुए, संविधान संशोधन हुआ उसके बाद पंचायत चुनाव टाइम पर होने लगे, आईटी के क्षेत्र में उनकी सोच से सभी परिचित हैं, उन्होंने टेक्नोलॉजी मिशन बनाये, उसका इंपैक्ट पूरे देश पर रहा... आज हम देखते हैं मोबाइल, फोन, इंटरनेट सेवाएं, कंप्यूटर यह सब उनकी देन थी. उनके कार्यकाल में 18 साल के नौजवान को मतदान का अधिकार दिया गया, इस प्रकार के उनके फैसले नई पीढ़ी के लिए थे और नए भारत के लिए थे. 

एक्कीसवीं शताब्दी में भारत कैसा हो, विकसित राष्ट्रों के सामने आकर खड़ा हो जाए, यह उनकी सोच थी और उसके आधार पर ही तमाम फैसले उन्होंने किए थे. 

राजीव गांधी (20 अगस्त 1944-21 मई 1991) पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र, भारत के छठे प्रधान मंत्री थे. वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे. वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनकी पत्नी हैं, राहुल गांधी उनके पुत्र हैं एवं प्रियंका गांधी उनकी पुत्री हैं. राजीव गांधी को भारत रत्न, इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार प्रदान किए गए.

 

टॅग्स :राजस्थानराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया