लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी किसानों का कर्ज माफ किया, राहुल गांधी ने पूरा किया वादा

By भाषा | Updated: December 19, 2018 21:25 IST

मुख्यमंत्री गहलोत ने संवाददाताओं को बताया कि इसके तहत किसानों का सहकारी बैंकों का सारा बकाया कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं वाणिज्यिक, राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों में कर्जमाफी की सीमा दो लाख रुपये रहेगी।

Open in App

अपने सबसे बड़े चुनावी वादे को पूरा करते हुए राजस्थान की नवनिर्वाचित अशोक गहलोत सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा बुधवार की रात की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने संवाददाताओं को बताया कि इसके तहत किसानों का सहकारी बैंकों का सारा बकाया कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं वाणिज्यिक, राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों में कर्जमाफी की सीमा दो लाख रुपये रहेगी।

उन्होंने कहा कि कर्ज की गणना के लिए 31 नवंबर 2018 की समयसीमा तय की गयी है। सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने पर करीब 18000 करोड़ रुपये का बोझ आएगा।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इसी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकार बनने के बाद हम 10 दिनों के भीतर लोन माफ करेंगे। इससे पहले मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार 35000 करोड़ और छत्तीसगढ़ सरकार ने 6100 करोड़ का लोन माफ किया था। 

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव पूर्व किए गए अपने लोन माफी के वादे को पूरा कर दिया है। इसी के साथ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को भी ललकारा है कि वो किसानों का कर्ज माफ करें, अन्यथा उन्हें चैन से नहीं बैठने दिया जायेगा। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराहुल गांधीकमलनाथभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो