लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सीएम गहलोत बोले- गृहमंत्री तोड़फोड़ के काम करें तो चिंता स्वाभाविक है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 03:56 IST

देश के आर्थिक हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, जीएसटी का जो रेवेन्यू आना चाहिए था, वह नहीं आ पा रहा है, क्योंकि इन्होंने जीएसटी गलत तरीके से लागू की, खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है, राज्य भुगत रहे हैं, हम लोग भुगत रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी की सियासत को ओछी राजनीति करार दिया है.उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस देश के गृहमंत्री राजनीतिक तोड़फोड़ के काम करते हो तो चिंतित होना स्वाभाविक है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी की सियासत को ओछी राजनीति करार दिया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस देश के गृहमंत्री राजनीतिक तोड़फोड़ के काम करते हो तो चिंतित होना स्वाभाविक है.

उन्होंने कहा कि- मणिपुर, गोवा में कांग्रेस के पास बहुमत था, लेकिन सरकार बीजेपी की बनी, कर्नाटक में सरकार को तोड़ने के लिए क्या-क्या किया, अब सबकी पोल खुल रही है.... वहां के सीएम खुद कह रहे हैं ये पूरा खेल देश के गृहमंत्रीजी का था, जिस देश के गृहमंत्री यह तोड़फोड़ के काम करते हो तो चिंतित होना स्वाभाविक है!

देश के आर्थिक हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, जीएसटी का जो रेवेन्यू आना चाहिए था, वह नहीं आ पा रहा है, क्योंकि इन्होंने जीएसटी गलत तरीके से लागू की, खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है, राज्य भुगत रहे हैं, हम लोग भुगत रहे हैं.

राजस्थान में करीब 7000 करोड़ रुपये कम आएंगे, आप बताइए विकास कैसे होगा?

सीएम गहलोत का कहना है कि ये लोग बहुत ओछी राजनीति पर उतर आए हैं. एसपीजी प्रोटेक्शन जो है, सोच समझकर पार्लियामेंट के एक्ट के अंतर्गत मिला हुआ है. अगर गृहमंत्री अपने स्तर पर कोई फैसला कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री महोदय को चाहिए वह इंटरफेयर करें और यदि प्रधानमंत्री की खुद की नॉलेज में है तो यह देश का दुर्भाग्य है.

उल्लेखनीय है कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई है, जिस पर कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह व्यक्तिगत बदले की राजनीति कर रहे हैं!

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतअमित शाहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल