लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा- अच्छे काम पर प्रोत्साहन, लापरवाही पर करें सख्त कार्रवाई

By भाषा | Updated: November 4, 2019 05:35 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो पुलिस अधिकारी-कार्मिक अच्छा काम करें, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और लापरवाह एवं भ्रष्ट कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गहलोत ने रविवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए फरियादियों की बेहतर सुनवाई के लिए थानों में बनाए जा रहे स्वागत कक्षों के कार्य को गति देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए पुलिस द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए एक वेबपोर्टल तैयार किया जाए ताकि कोई भी इच्छुक बालिका इसके जरिए आत्मरक्षा कौशल का प्रशिक्षण ले सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ साइबर अपराध तथा आर्थिक अपराध बढ़े हैं। ऐसे मामलों के अनुसंधान में तकनीक के साथ-साथ साइबर एक्सपर्ट की सेवाएं ली जाएं।

उन्होंने महिला पुलिस स्वयंसेवी योजना तथा ग्राम रक्षक योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये ग्राम रक्षक और महिला स्वयंसेवी सरकार की योजनाओं को गांव-ढाणी तक पहुंचाने के साथ ही आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संबंध विकसित करने में कड़ी की भूमिका निभाएंगे।

गहलोत ने बैठक में संगठित अपराधों की रोकथाम, फ्री रजिस्ट्रेशन नीति तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस को देश का सबसे अच्छा पुलिस बल बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह, महानिदेशक कानून व्यवस्था एमएल लाठर, एडीजी क्राइम बीएल सोनी, एडीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, एडीजी सिविल राइट्स डा. आरपी मेहरड़ा और शासन सचिव गृह एनएल मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है