लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा-गुड गवर्नेंस के लिए सरकार प्रतिबद्ध, किसानों और नौजवानों को देंगे प्राथमिकता 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 7, 2019 20:26 IST

सीएम अशोक गहलोत गुरुवार को बीकानेर जिले के खाजूवाला में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार से संसाधन जुटाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसान और नौजवानों को सम्बल प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। गत दो माह में किसानों एवं युवाओं के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कर्जा माफी, पेंशन बढ़ोतरी एवं बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए कार्य प्रारम्भ कर दिए गए हैं। दुग्ध उत्पादकों को दो रुपए प्रति लीटर अनुदान देना प्रारम्भ किया है।

सीएम गहलोत गुरुवार को बीकानेर जिले के खाजूवाला में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार से संसाधन जुटाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गरीब, किसान और वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए ग्राम रक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ये ग्राम रक्षक ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। ऐसे 40 हजार ग्राम रक्षक नियुक्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने खाजूवाला में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए प्रस्ताव भिजवाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलक्टर प्राथमिकता से इस समस्या का समाधान करवाएं। 

मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले में सैनिकों की शहादत को याद करते हुए कहा कि आज आतंकवाद नासूर बन चुका है। पुलवामा हमले के बाद देश में आक्रोश है। देश-प्रदेश की जनता और सरकार जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भी हिन्दुस्तान पर संकट आया है पूरे देश ने एकजुट होकर मुकाबला किया है। सैनिकों के इसी जज्बे को सलाम करने के लिए वे जवानों के बीच आए हैं।

इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शहीदों के परिजनों को मिलने वाला आर्थिक पैकेज बढ़ाया है। राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सुख-दुख में साथ है।  खाजूवाला विधायक गोविन्द मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हर तबके के उत्थान के लिए त्वरित फैसले लेकर क्रियान्वित किए हैं। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?