लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वसुंधरा राजे के राज में अटकी पुरस्कार राशि सीएम अशोक गहलोत ने की जारी

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 18, 2019 19:13 IST

सीएम गहलोत ने इसे लेकर ट्वीट भी किया- प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पदक विजेताओं की 4 वर्षों से लंबित पुरस्कार राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं. वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के आठ अन्य पदक विजेताओं के लिए भी एक करोड़ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मई माह में जारी की थी.

Open in App

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के इरादे से पदक विजेताओं की, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय से अटकी, लंबित पुरस्कार राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं. सीएम गहलोत ने पैरा एथलीट और एशियाई खेलों में पदक विजेता सुन्दर सिंह गुर्जर के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 30 लाख रुपये और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को 10 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी है.

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 में इंडोनेशिया (जकार्ता) में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में गुर्जर के जेविलियन थ्रो में रजत पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख एवं 10 लाख रुपये और नागर के बैडमिंटन की एकल स्पद्र्धा में कांस्य पदक जीतने पर 10 लाख रूपये की पुरस्कार राशि देय थी, जो पिछली सरकार के समय जारी नहीं की गई.

सीएम गहलोत ने इसे लेकर ट्वीट भी किया- प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पदक विजेताओं की 4 वर्षों से लंबित पुरस्कार राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं. वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के आठ अन्य पदक विजेताओं के लिए भी एक करोड़ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मई माह में जारी की थी.

अन्य राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए राज्य सरकार की ओर से देय पुरस्कार राशि भी वर्ष 2015 से अटकी हुई थी, जिसमें कुल 1776 खिलाड़ियों के लिए 9 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि का भुगतान भी पिछले महीने किया गया है. 

सीएम गहलोत का कहना है कि- हमारी सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखेगी. खिलाड़ियों की बकाया पुरस्कार राशि के भुगतान के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि का बजट प्रावधान किया गया है.  याद रहे, कई बार खेल में पदक विजेताओं के लिए देश-प्रदेश की सरकारें तत्काल पुरस्कार राशि और विभिन्न सुविधाओं की घोषणा तो कर देती  हैं, लेकिन बाद में लंबे समय तक न तो पुरस्कार राशि और न ही घोषित सुविधाएं खिलाड़ियों को प्राप्त होती हैं. 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतवसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है