लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बच्चे की हालत देख पसीजा मुख्यमंत्री गहलोत का दिल, दिया कान की प्लास्टिक सर्जरी कराने का निर्देश

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 3, 2020 05:53 IST

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आज सुबह लोकेश को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाकर उसकी एमआरआई कराई गई और ऑडियोमेट्रिक जांच कराकर प्लास्टिक सर्जरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जल्द ही प्लास्टिक सर्जरी से लोकेश का कान ठीक किया जाएगा और इलाज से उसकी सुनने की क्षमता भी बढ़ेगी।

Open in App

सवाई माधोपुर के 10 वर्षीय लोकेश के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या एक नई उम्मीद लेकर आई। 31 दिसम्बर की रात्रि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रामनिवास बाग स्थित अस्थाई रैन बसेरे में कम्बल बांट रहे थे तब उन्हें यह पता चला कि लोकेश का एक कान जन्म से ही प्राकृतिक रूप से नहीं है। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने बच्चे से बात कर उसकी हौसला अफजाई की और वहां मौजूद जयपुर कलक्टर डॉ. जोगाराम को उसके समुचित इलाज के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आज सुबह लोकेश को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाकर उसकी एमआरआई कराई गई और ऑडियोमेट्रिक जांच कराकर प्लास्टिक सर्जरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जल्द ही प्लास्टिक सर्जरी से लोकेश का कान ठीक किया जाएगा और इलाज से उसकी सुनने की क्षमता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री का रैन बसेरे में जाकर कम्बल बांटना भरतपुर के 56 वर्षीय बृजलाल के लिए भी वरदान की तरह था। बृजलाल का पैर किसी दुर्घटना में टूट गया था, लेकिन किसी वजह से वह इसका इलाज नहीं करा पाये। रैन बसेरे में उन्हें देखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका दर्द पहचाना और उनके इलाज के निर्देश जयपुर कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश की अनुपालना में बृजलाल के पैर का एक्स-रे एवं अन्य जांचे करवाकर बुधवार को ही सवाई मानसिंह अस्पताल में उनका इलाज शुरू कर दिया गया।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है