लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के सीएम पद की शपथ, समारोह में विपक्षी एकता का प्रदर्शन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 17, 2018 12:17 IST

Rajasthan CM Ashok Gehlot oath taking ceremony LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। देखें शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट्स...

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी शपथ ली जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। वह 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। उप मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के पुत्र हैं।राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर लंबी खींचतान हुई। गहलोत और पायलट दोनों इस पद की दौड़ में शामिल थे। मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद गत 14 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने गहलोत को मुख्यमंत्री और पायलट को उप मुख्यमंत्री नामित करने का फैसला किया।

शपथ ग्रहण समारोह की ताजा अपडेट्स और सभी बड़ी हाईलाइट्स के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in

17 Dec, 18 11:05 AM

सचिन पायलट ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ

सचिन पायलट ने पहली बार राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। 

17 Dec, 18 11:03 AM

राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत

तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

17 Dec, 18 10:53 AM

कल्याण सिंह दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गहलोत के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें।

17 Dec, 18 10:33 AM

विपक्षी एकता का प्रदर्शन

शरद पवार, शरद यादव, एम. के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी नेताओं की उपस्थिति में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

17 Dec, 18 10:28 AM

17 Dec, 18 10:18 AM

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भावी सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे। थोड़ी ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह।

17 Dec, 18 10:16 AM

वसुंधरा राजे समारोह में पहुंची

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए समारोह स्थल पर पहुंच चुकी हैं। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावअशोक गहलोतसचिन पायलटविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा