राजस्थानः अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के सीएम पद की शपथ, समारोह में विपक्षी एकता का प्रदर्शन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 17, 2018 12:17 IST2018-12-17T10:14:45+5:302018-12-17T12:17:00+5:30

Rajasthan CM Ashok Gehlot oath taking ceremony LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। देखें शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट्स...

Rajasthan CM Ashok Gehlot cabinet oath taking ceremony Live Streaming news updates in Hindi | राजस्थानः अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के सीएम पद की शपथ, समारोह में विपक्षी एकता का प्रदर्शन

राजस्थानः अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के सीएम पद की शपथ, समारोह में विपक्षी एकता का प्रदर्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी शपथ ली जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। वह 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। उप मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के पुत्र हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर लंबी खींचतान हुई। गहलोत और पायलट दोनों इस पद की दौड़ में शामिल थे। मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद गत 14 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने गहलोत को मुख्यमंत्री और पायलट को उप मुख्यमंत्री नामित करने का फैसला किया।

शपथ ग्रहण समारोह की ताजा अपडेट्स और सभी बड़ी हाईलाइट्स के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in

17 Dec, 18 : 11:05 AM

सचिन पायलट ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ

सचिन पायलट ने पहली बार राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। 

17 Dec, 18 : 11:03 AM

राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत

तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

17 Dec, 18 : 10:53 AM

कल्याण सिंह दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गहलोत के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें।

17 Dec, 18 : 10:33 AM

विपक्षी एकता का प्रदर्शन

शरद पवार, शरद यादव, एम. के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी नेताओं की उपस्थिति में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

17 Dec, 18 : 10:28 AM


17 Dec, 18 : 10:18 AM

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भावी सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे। थोड़ी ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह।


17 Dec, 18 : 10:16 AM

वसुंधरा राजे समारोह में पहुंची

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए समारोह स्थल पर पहुंच चुकी हैं। 

Web Title: Rajasthan CM Ashok Gehlot cabinet oath taking ceremony Live Streaming news updates in Hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे