लाइव न्यूज़ :

तबादले के लिए कई बार पैसे खिलाने पड़ते हैं... सही है या नहीं, सीएम गहलोत ने शिक्षक से पूछा, शिक्षकों की तरफ से 'हां' की आवाज सुनाई...

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:17 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का स्पष्ट संकेत देते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं।राजस्थान में विधायकों की संख्या 200 हैं।मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकती है।

जयपुरःराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शिक्षकों से तबादले के लिए पैसे देने की बात का पता चलने पर इसे दुखदायी बताया और कहा कि तबादले की कोई नीति बन जाने पर न तो पैसे चलेंगे और न ही उन्हें (शिक्षकों को) इसके लिए किसी विधायक के पास अनुशंसा हेतु जाना पड़ेगा।

गहलोत ने यहां बिड़ला सभागार में आयोजित शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों के तबादले में पैसों के लेनदेन का मुद्दा उठाते हुए कहा,‘‘ हम सुनते हैं कि तबादले के लिये कई बार पैसे खिलाने पड़ते है.. सही बात है कि नहीं, मुझे नहीं मालूम.. आप बताइए सही है..?’’ सभागार में मौजूद शिक्षकों की तरफ से 'हां' की आवाजे सुनाई देने पर गहलोत ने कहा ‘कमाल’ है।

उन्होंने कहा,‘‘ यह बहुत ही दुखदायी बात है कि शिक्षक पैसे देकर तबादला करवाने के लिये लालायित रहे। तबादलों की कोई नीति बन जाए तो सबको मालूम रहे कि उनका तबादला कब होना है? तब फिर ना पैसे चलेंगे न विधायक के पास उनकी अनुशंसा करवाने के लिए जाना पड़ेगा।’’

उसके बाद मंच पर मौजूद शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जो इशारा था कि कहीं न कहीं जेब कट जाती है उसे मेरे नेतृत्व में.. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षकों के तबादलों की नीति लागू करके उसको बिल्कुल खत्म किया जायेगा।’’

भाजपा ने इस विषय को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘‘शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तबादले के लिये पैसे देन की बात पूछी तो सभी शिक्षकों ने एक स्वर में ‘हां’ में जवाब दिया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ शिक्षक समाज का दर्पण होता है, जो कभी झूठ नही बोल सकता। आज शिक्षकों ने सरकार का भ्रष्ट चेहरा सभी को दिखाया है।’’

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसोनिया गाँधीसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे