लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की गहलोत सरकार का ऐलान, छह हजार आदिवासी मेधावी छात्राओं को बांटेगी स्कूटी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 19, 2020 08:36 IST

सीएम गहलोत ने अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को भी कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में शामिल करने को मंजूरी दे दी। इस फैसले से अब अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को स्कूटी मिल सकेगी।

Open in App

राजस्थान की अशोक गहलोत प्रदेश में जनजाति क्षेत्रीय विभाग (टीएडी) की ओर से टीएसपी एवं माड़ा क्षेत्र की मेधावी जनजाति बालिकाओं को 6000 स्कूटी बांटेगी। यह संख्या पहले चार हजार थी, जिसे बढ़ाकर छह हजार किया गया है। सीएम गहलोत ने देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं को दी जाने वाली स्कूटी की संख्या भी वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1000 से बढ़ाकर 1500 करने को भी स्वीकृति दी। 

सीएम गहलोत ने अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को भी कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में शामिल करने को मंजूरी दे दी। इस फैसले से अब अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को स्कूटी मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस योजना की बजट में घोषणा की थी। 

मुख्यमंत्री ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में अब जनजाति की मेधावी छात्राओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं  सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) सभी वर्गों की मेधावी छात्राओं को 'कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना' के तहत स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा। 

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना पहले की तरह ही अपने नाम से संचालित होगी, जबकि शेष स्कूटी योजनाएं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में समाहित हो जाएंगी। टीएडी विभाग द्वारा संचालित स्कूटी योजना में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को भी पूर्ववत स्कूटी मिलेगी। इससे मेधावी छात्राओं को 11वीं कक्षा में नियमित प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहन मिल सकेगा। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया