लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर पंडाल हादसा: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2019 20:41 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर खेद व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर खेद जताते हुए मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल के जरिए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की।

Open in App
ठळक मुद्दे घायल लोगों को 2-2 लाख सहायता राशि देने की घोषणा हुई है।बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव ने कहा,‘‘14 व्यक्तियों की मौत हुई है और लगभग 50 अन्य घायल हुए हैं।’’

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान पंडाल गिरने से कम से कम 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं।रविवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब बालोतरा कस्बे के जसोल धाम में एक स्कूल में कथा चल रही थी। तभी तेज अंधड़ से पंडाल नीचे श्रद्धालुओं पर आ गिरा। सैंकड़ों श्रद्धालुओं को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह नीचे दब गए।

बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव ने कहा,‘‘14 व्यक्तियों की मौत हुई है और लगभग 50 अन्य घायल हुए हैं।’’ घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। घायल लोगों को 2-2 लाख सहायता राशि देने की घोषणा हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर खेद व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर खेद जताते हुए मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल के जरिए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर खेद जताते हुए ट्वीट किया,‘‘ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने,शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने भी हादसे पर खेद जताया है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया