लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सीएम का ऐलान, 6 हजार से अधिक दिव्यांगों को मिलेगा फ्री रेट्रोफिटेड स्कूटर, खरीद के लिए सीएम ने मंजूर किए 54 करोड़ रुपए

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2023 13:40 IST

गौरतलब है, मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में 5 हजार मुफ्त स्कूटर वितरण की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 6 हजार से अधिक स्कूटर वितरित किए जाएंगे।सरकार ने शनिवार 54.33 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी। ये स्कूटर रेट्रोफिटेड होंगे, जिससे दिव्यांगों को बाद में अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिव्यांगजनों का आवागमन आसान कर उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए 6 हजार से अधिक स्कूटर वितरित करने के लिए शनिवार 54.33 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी। राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 6,250 स्कूटर खरीदकर दिव्यागों में वितरित किए जाएंगे जिसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 54.33 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इस राशि से वर्ष 2023-24 के लिए 5 हजार और गत वर्ष वितरण में शेष 1,250 स्कूटियों सहित कुल 6 हजार 250 स्कूटियां क्रय की जाएंगी। ये स्कूटर रेट्रोफिटेड होंगे, जिससे दिव्यांगों को बाद में अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है, मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में 5 हजार मुफ्त स्कूटर वितरण की घोषणा की थी।

इससे पहले राजस्थान सरकार ने 109 नगर निकायों में सड़क विकास कार्यों के लिए 712 करोड़ रुपए मंजूर किए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी थी। इसके तहत राज्य के 109 नगर निकायों में मुख्य सड़कों के मरम्मत आदि के काम हो सकेंगे। गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 50 किलोमीटर, नगर परिषद क्षेत्र में 35 किलोमीटर तथा नगर पालिका क्षेत्र में 20 किलोमीटर सड़कों के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल