लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मंत्रिमंडल के गठन के लिए दिल्ली में मंथन जारी, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 22, 2018 05:35 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गहलोत व पायलट कर रहे हैं चर्चा 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गये हैं जबकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में हैं।  अगर नामों पर सहमति बन जाती है तो सोमवार को मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी राहुल गांधी ही सुनिश्चित करेंगे।

जयपुर, 21 दिसम्बरःराजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के चार दिन बाद भी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट चर्चा कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों के नाम सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गये हैं जबकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में हैं। 

ऐसी संभावना है कि अगर नामों पर सहमति बन जाती है तो सोमवार को मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी राहुल गांधी ही सुनिश्चित करेंगे। पहले मुख्यमंत्री द्वारा नाम तय कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दिये जाते थे और उनकी सहमति मिलते ही मंत्रियों को शपथ दिला दी जाती थी। 

अभी तक मंत्रियों के नाम निश्चित नहीं होने के कारण प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिल्ली में डेरा डालकर अपने मंत्री बनाये जाने के लिए निरन्तर लाॅबिंग कर रहे है, ताकि उनका नाम केबिनेट में आ सके। पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजस्थान के नये मंत्रिमंडल के गठन को अपने हाथ में लिया।

उल्लेखनीय है कि गहलोत और पायलट से वे पहले एक साथ वार्ता करेंगे, बाद में उनके और अधिकृत पर्यवेक्षकों से अलग-अलग मुलाकात कर राजस्थान सरकार के भावी मंत्रियों के नाम पर राहुल गांधी निर्णय लेंगे। वे राज्य को नया व युवा स्वरूप देना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि कई वरिष्ठ नेता चुनाव जीते है पर उनका ट्रैक रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं है। सरकार में युवा चेहरों को शामिल करने से युवा वर्ग के साथ न्याय होगा।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए