लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:43 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक जांच की जाए ताकि संक्रमण का समय पर पता लग सके और इसका फैलाव रोकने में आसानी हो।

गहलोत इस बारे में समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच में देरी से लोगों के जीवन को खतरा पैदा होता है और रोगी की हालत गंभीर हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी व चिकित्साकर्मी सर्दी, खांसी, जुकाम (आईएलआई) जैसे लक्षण वाले लोगों की आवश्‍यक रूप से जांच करवाना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय राज्‍य में पर्याप्त जांच क्षमता मौजूद है लेकिन हमारा प्रयास है कि संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच हो। इसके लिए जांच क्षमता को लक्ष्य के अनुरूप लगातार बढ़ाते हुए एक लाख तक पहुंचाया जाए। साथ ही, जांच करने के लिए यदि अधिक मानव संसाधन की आवश्यकता है तो अस्‍थायी तौर पर चिकित्साकर्मियों की सेवाएं लें।

गहलोत ने कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए राज्‍य में पर्याप्त संख्या में सेन्टर बनाए जाएं जहां टीकाकरण के पुख्ता इंतजाम हों। उन्होंने टीके के सुरक्षित परिवहन व भण्डारण के लिए भी तमाम जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में करीब 5000 साइट तैयार की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण