लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन जिलों के दौरे पर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:29 IST

Open in App

जयपुर, 17 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ‘प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान’ के तहत तीन जिलों में आयोजित शिविरों का अवलोकन करने के लिए बुधवार को कोटा के जोरावरपुरा पहुंचे।

गहलोत ने पीपल्दा के जोरावरपुरा में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सैनिक कल्याण विभाग की डेस्क पर मौजूद पूर्व सैनिकों से बात की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सैनिक कल्याण के लिए बनाई गईं नीतियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश सेवा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले सैनिकों के लिए अच्छी नीतियां बनाना राजस्थान सरकार का ध्येय है।’’ इसके साथ ही गहलोत ने शिविर में 35 वर्षीय मंजू बाई को व्हीलचेयर प्रदान की। वह (मंजू बाई) आठ वर्ष की आयु में पोलियोग्रस्त हो गईं थीं।

गहलोत का आज बूंदी जिले के ठीकरदा और टोंक जिले के बोसरिया में भी शिविरों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों