लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट लीक होने की बात को नकारा, कहा- राई का पहाड़ बनाया गया

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2023 17:16 IST

राजस्थान के सीएम ने कहा, "अगर 0.1% भी बजट लीक होता है, तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता। लेकिन लीक कहां था? मैं इसे पढ़ रहा था, और अगर एक पेज भी अलग था, तो इसे ठीक कर दिया गया था ... मैं रुक गया।" और माफ़ी माँगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीएम ने कहा, अगर 0.1% भी बजट लीक होता है, तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जातासीएम बोले- अगर एक पेज भी अलग था, तो इसे ठीक कर दिया गया था ... मैं रुक गया और माफ़ी माँगीदरअसल, भाजपा विधायकों ने सीएम द्वारा पुराने बजट से कुछ पंक्तियां पढ़े जाने को लेकर हंगामा किया

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य के बजट 2023-24 के लीक होने की बात को नकार दिया है। साथ ही उन्होंने बजट में हुई गलती को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है। 

राजस्थान के सीएम ने कहा, "अगर 0.1% भी बजट लीक होता है, तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता। लेकिन लीक कहां था? मैं इसे पढ़ रहा था, और अगर एक पेज भी अलग था, तो इसे ठीक कर दिया गया था ... मैं रुक गया।" और माफ़ी माँगी। फिर यह शोर क्या है? राई का पहाड़ बनाया गया। "

भाजपा विधायकों ने  पुराने बजट से कुछ पंक्तियां पढ़े जाने को लेकर हंगामा

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में पुराने बजट से कुछ पंक्तियां पढ़े जाने को लेकर भाजपा के विधायकों ने हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के लिए स्थगित करनी पड़ी। बहरहाल, मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा घटना पर 'खेद' जताए जाने के बाद सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हुई और गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया।

बजट में नया कर नहीं लगाने की हुई घोषणा

गहलोत ने शुक्रवार को राज्य के बजट 2023-24 में कोई नया कर नहीं लगाने की घोषणा की। गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले चार बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया और राहत दी गयी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसी तर्ज पर बजट 2023-24 में कोई नया कर नहीं लगाया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानबजट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा