लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान : मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: April 22, 2021 14:18 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्‍थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्‍या के कारण इसके उपचार में आने वाली दवाओं और ऑक्‍सीजन आपूर्ति की स्थिति पर विचार करने के लिए राज्य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्‍पतिवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है, जिसमें ऑक्सीजन आपूर्ति और दवाइयों की कमी पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

उल्‍लेखनीय है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 96,366 हो गयी है। राज्‍य के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ़ रघु शर्मा ने केंद्र सरकार से राज्‍य का ऑक्‍सीजन का कोटा बढ़ाने और रेमडेसिविर इंजेक्शन की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से दूरभाष पर बात की और पत्र भी लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे