लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की नवीन कार्यकारिणी के 2021-24 के चुनाव सम्पन्न

By अनुभा जैन | Updated: September 17, 2021 15:09 IST

चुनाव अधिकारी श्रीयुत अभयकुमार भंडारी, श्री लक्ष्मीलाल जैन एवं श्री मीनालाल अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।

Open in App

जयपुर: राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जयपुर की 71वीं वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2021-24 की राजस्थान चैम्बर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। 

चुनाव अधिकारी श्रीयुत अभयकुमार भंडारी, श्री लक्ष्मीलाल जैन एवं श्री मीनालाल अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें डॉ. महेन्द्र सिंह डागा को अध्यक्ष, महाराज जयसिंह जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं डॉ. के. एल. जैन को मानद महासचिव के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध पुनः चुना गया। 

इसके अतिरिक्त 22 उपाध्यक्ष भी चुने गये। साथ ही पत्रकार अनुभा जैन को संयुक्त मानद सचिव एवं अरुण अग्रवाल को मानद सचिव व प्रवक्ता चुना गया है। इनके अलावा 9 अन्य मानद सचिव, 20 अतिरिक्त मानद सचिव, 25 अन्य संयुक्त मानद सचिव एवं  एक कोषाध्यक्ष का भी सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर डॉ.  महेन्द्र सिंह डागा एवं मानद महासचिव डॉ. के. एल. जैन ने सभी सदस्यों को उन्हें चुनने के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं चैम्बर के क्रियाकलापों में सहयोग देने का आग्रह किया और कहा कि कोरोना काल के इस आर्थिक परिवर्तन के दौर में भी राजस्थान चैम्बर प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहेगा।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी